राजेश कुमार ठाकुर ने संभाला थाना-3 का कार्यभार, स्टाफ ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत
जालंधर: नए थाना प्रभारी राजेश कुमार ठाकुर ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। वहीं नए थाना प्रभारी राजेश कुमार ठाकुर का थाना स्टाफ की तरफ से स्वागत किया गया। जालंधर के अलग अलग थानों में कुशलतापूर्वक ड्यूटी निभाने तथा क्राइम के ग्राफ को न्युनतम स्थिति पर लाने के लिए मशहूर रहे इंस्पेक्टर राजेश कुमार ठाकुर के ऊपर पुलिस के आला अधिकारी विश्वास जताते हैं। इसी कारण इंस्पेक्टर राजेश कुमार ठाकुर को थाना तीन कई कमान सौंपी है।
इस मौके पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ठाकुर कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना ही उनका प्रथम उद्देश्य तथा प्राथमिकता है। इसके लिए वे अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगे। प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में नशे, लूटपाट जैसी घटनाओं पर अंकुश को लेकर विशेष अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि जो केस पेंडिंग पड़े है उन्हें जल्द सुलझाया जाएगा।
पुलिस कर्मचारियों को भी हिदायत दी कि कोई भी मुलाजिम ड्यूटी में लापरवाही कोताही ना बरते। शिकायत का प्राथमिकता से समाधान करें। लापरवाही कोताही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई से वह पीछे नहीं हटेंगे। जनता की सेवा करना ही हमारा काम धर्म है।
