चंडीगढ़ः साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। सुनील जाखड़ को पंजाब में बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ये बदलाव हुए हैं। बाबूलाल मरांडी को झारखंड की जिम्मेदारी मिली है।

जाखड़ ने कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी। जाखड़ अश्वनी शर्मा की जगह लेंगे। पार्टी में गुटबाजी को हवा देना और जालंधर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी का खराब प्रदर्शन अश्वनी शर्मा के लिए महंगा साबित हुआ।

