रोजाना24न्यूज: जुआ खेल रहे युवकों में से एक युवक को निशाना बनाते हुए सीआईए स्टाफ के कर्मचारी बनकर आए लुटेरों ने एक युवक से 70 हजार छीन लिए। थाना-3 की पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 4 आरोपी फरार चल रहे हैं। उनको ढूंढने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वडाला रोड निवासी प्रथम अरोड़ा और हरबंस नगर निवासी अंशु वर्मा के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपियों की पहचान हितेश, पंकज, जय और काली छोटा के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच हजार रुपये, जो उन्होंने जुआ खेलने वालों से छीने थे, बरामद किए हैं।
लुटेरों व जुआ खेल रहे युवकों ने मिलकर गगन को लूटने की साजिश रची थी : गगनदीप सिंह सेखों
थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि बीते दिनों दीन दयाल उपाध्याय नगर निवासी गगन खन्ना ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि अमर गेस्ट हाउस में अंशु वर्मा, प्रथम अरोड़ा, हितेश, जय, पंकज और काली ताश खेल रहे थे। अंशु वर्मा ने उसे गेस्ट हाउस में बुलाया और सभी जुआ खेलने लगे। इस दौरान दो अज्ञात युवक कमरे में आ गए और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उन युवकों ने खुद को सीआइए स्टाफ का कर्मचारी बताया उक्त युवक उसकी जेब से 70 हजार रुपये निकाल लिए। जांच में पता चला कि सभी ने मिलकर गगन से पैसे छीनने के लिए साजिश रची थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
