जालंधर : ऑनलाइन फ्रॉड के आजकल नए-नए तरीके निकल रहे है। ऐसी ही एक ऑनलाइन ठगी का मामला जालंधर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के अध्यक्ष रविंदर धीर की बहु राधिका धीर के साथ हुआ है। राधिका धीर के पति चेतन धीर ने सोमवार सुबह एक वीडियो जारी करके जानकारी दी कि उनकी पत्नी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है, जिसमें उनके साथ एक लाख 25 हजार रुपए की ठगी की गई।

उन्होंने बताया कि सुबह एक अनजान नंबर से कॉल आई और कहा कि कंपनी की कॉल है। आप के फ़ोन का इंटरनेट स्लो चल रहा है, (जोकि पहले से ही स्लो चल रहा था) साथ में यह भी कहा कि आप को कोई भी OTP या फिर किसी भी लिंक पर क्लिक करने की जरूरत नहीं है। आप *401* डायल करो। तो आपके इंटरनेट की समस्या दूर हो जाएगी।
फोन हैक होने पर वारदात का पता चला
जब राधिका धीर ने ऐसा किया तो उनका फ़ोन हैक हो गया। उनके फ़ोन से उनके दोस्तों और रिश्तेदारों को मैसेज जाने लगे। उन मैसेज में पैसों की मांग की गई थी। बहुत सारे लोगों ने राधिका धीर के अकाउंट से पैसे ट्रांसफर भी कर दिए। इस फ्रॉड का खुलासा तब हुआ जब उनके पति चेतन धीर को कॉल आई। इस मामले चेतन धीर ने साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस कमिश्नर जालंधर, डीजीपी पंजाब को भी ई-मेल करके शिकायत दी है।
