जालंधर कैंट : छावनी रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ के नजदीक एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। प्राप्त सूचना अनुसार जीआरपी पुलिस ने बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर बने हुए फुटपाथ के नजदीक एक अज्ञात शव मिला है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने 176 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
