जालंधर: सुबह-सुबह बस्ती गुजा मेन बाजार से बड़ी खबर सामने आ रही कि करियाना कारोबारी की हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। कारोबारी की पहचान बिल्ला के रूप में हुई है, जिस पर तीन हथियारबंद युवकों ने चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार बस्ती गुजा मेन बाजार में बिल्ला करियाना स्टोर है। रोज की तरह करियाना स्टोर मालिक बिल्ला सुबह 6:00 बजे दुकान खोलता है। वह सोमवार सुबह लगभग 6:30 बजे दुकान पर मौजूद था कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवक दुकान पर आए और उसे पर चाकूओ से हमला कर दिया। स्टोर मालिक बिल्ला की मौके पर ही मौत हो गई। अभी इस वारदात करने की स्पष्ट जानकारी नहीं है कि हमलावरों ने स्टोर मालिक की हत्या क्यों की। चर्चा है कि वारदात लूट के कारण हुई है। बताया जा रहा है कि मारने वाले युवक नशेड़ी थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
