पीसीआर टीम ने कार चालक का पीछा कर पकड़ा, बड़े अधिकारियों के साथ जान पहचान होने का देता रहा हवाला, कुछ नहीं हुआ तो माफी मांगता नजर आया युवक
रोजाना24न्यूज: मॉडल टाउन में एक कार चालक ने 4 गाड़ियों को टक्कर मार दी। कार चालक ने अपनी कार के शीशों पर काली फ़िल्म लगाई हुई थी। जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन के पोस्ट ऑफिस के पास एक कार चालक ने पहले तीन गाड़ियों को टक्कर मारी और फिर एक एक्टिवा चला रही लड़की को भी अपनी चपेट में ले लिया। युवक ने अपनी कार में ऊंची आवाज में गाने लगाए हुए थे और ऊंची आवाज में गाने लगाने के कारण उसको बाहर का कुछ नहीं पता लग रहा था। इस बारे में वहां खड़े लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

पीसीआर की टीम और 6 नंबर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने युवक की कार का पीछा किया और मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

जिसके बाद युवक पुलिस वालों के साथ बहसबाज़ी करने लगा और बड़े अधिकारियों के साथ जान-पहचान होने का हवाला देते हुए, उन्हें डराने की धमकियां भी दीं। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। कुछ भी नई अपडेट मिलती है तो पुलिस अधिकारी मीडिया के सामने रखेंगे।
