जालंधर : गर्मियों की छुट्टियों के मद्देनजर अटारी बाजार व इसके साथ लगता बड़ा व्यापारिक क्षेत्र 26 से लेकर 30 जून तक बंद रहेगा। यह जानकारी होलसेल जनरल मर्चेंट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखविंदर सिंह बग्गा, मुख्य संरक्षक खजान चंद मेहता और महासचिव अनिल निश्चल ने बताया कि अटारी बाजार के साथ-साथ लाल बाजार, बर्तन बाजार, गली कैंचियां, व्यास मार्कीट, गर्ग मार्कीट, जोड़ा गेट, चौक कदेशाह, पीर बोतला बाजार तथा पंज पीर क्षेत्र स्थित जनरल मर्चेंट, हौजरी, रेडीमेड गारमेंट, प्लास्टिक गुड्स, आर्टिफिशियल ज्वेलरी व गिफ्ट आइटमों से संबंधित सभी दुकानें बंद रहेगी। इस अवसर पर अशोक मजीठा, रंजीत सिंह, सतपाल गुम्बर, पलविंदर सिंह कालरा, हर्ष पुरी, अमित जग्गी, विकास अरोड़ा, मोहित, सुरजीत सिंह, परविंदरपाल सिंह, अरविंदरपाल सिंह आदि मौजूद थे।
