आने वाले दिनों में जालंधर वेस्ट में बहुत बड़े पैमाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम करवाए जाएंगे : हनी तलवार
रोजाना24न्यूज: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और संगठन मंत्री श्रीनिवासु आईटी सेल के प्रदेश कन्वीनर इंदरजीत सिंह से विचार विमर्श करने के बाद जालंधर आईटी सेल की जिला कन्वीनर दीपावली बागड़िया ने युवा नेता हतिंदर तलवार हनी को जालंधर वेस्ट का प्रभारी नियुक्त किया गया। विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनावों के दौरान जालंधर में भारतीय जनता पार्टी में बहुत बड़ा फेरबदल हुआ, जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर गए।
भारतीय जनता पार्टी को जालंधर वेस्ट के लिए एक युवा तेजतर्रार नेता की जरूरत थी जो जालंधर वेस्ट में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर सके और संगठन मजबूती करने में अहम रोल अदा करें उसी के तहत युवा नेता हतिंदर तलवार हनी को जालंधर व्यस्त का प्रभारी नियुक्त किया गया।
हनी तलवार सोशल मीडिया धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के साथ-साथ राजनीति कार्यों में भी बहुत सक्रिय रहते हैं। पार्टी के हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। हनी तलवार पिछले 19 सालों से भारतीय जनता पार्टी के छोटे से पद पर कार्य करते हुए आज जिला के कन्वीनर आईटी सेल के पद पर कार्य कर रहे हैं। नगर निगम जालंधर के चुनाव एक-दो महीने में आने वाले हैं जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से ही कमर कस ली है और भारतीय जनता पार्टी युवा नेताओं को आगे कर रही है।
हनी तलवार ने विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी ने जो भी उनकी ड्यूटी लगाई है वह पूरी इमानदारी के साथ जालंधर वेस्ट में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को कार्यकर्ताओं को एकत्रित करेंगे। हनी तलवार ने बताया कि आने वाले दिनों में जालंधर वेस्ट में बहुत बड़े पैमाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम करवाए जाएंगे और युवाओं और लोगों को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। हनी तलवार ने प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अश्वनी शर्मा भारतीय जनता पार्टी पार्टी आईटी सेल के प्रदेश के कन्वीनर इंदरजीत सिंह और जिला कन्वीनर आईटी सेल दीपाली बागड़िया का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
