रोजाना24न्यूज: नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान राजन शर्मा ने नमन मेहरा के साथ लोकसभा सांसद मेंबर ऑफ पार्लिमेंट सुशील रिंकू से मुलाकात की और उन्हें हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर राजन शर्मा ने कहा कि नए बने एमपी जिनको लोगों ने भारी मतों से जताया है और उन पर विश्वास किया है कि वह जालंधर का पूरी तरह से विकास करवाएंगे और हम बहुत ही खुशनसीब हैं कि हमें सुशील कुमार रिंकू जैसा लोकसभा सांसद मेंबर ऑफ पार्लियामेंट मिला।
इस मौके पर नए बने एमपी सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि मैं नौजवान एकता के प्रधान राजन शर्मा का बहुत धन्यवाद करता हूं और नौजवानों को यही अपील करना चाहता हूं कि आप भी समाज सेवक राजन शर्मा जैसा बने जिससे हमारे जालंधर का नाम और रोशन हो सके।
