रोजाना24न्यूज: मिस इंडिया वूमैन ऑफ डिग्निटी समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर दूर-दूर से आई युवतियों ने इस समारोह में हिस्सा लिया। यह समारोह ओलिव स्क्वाड प्रोडक्शन नई दिल्ली की तरफ से करवाया गया।

इस मौके पर कंपनी के फाउंडर ने बताया कि यह समारोह में भारत के कोने कोने से युक्तियां हिस्सा लेने के लिए आती हैं। इस समारोह में सेकंड रनरअप खिताब प्रिया डोगरा ने जीता, जिसके बाद प्रिया डोगरा का खुशी का ठिकाना न रहा और लोग बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचे।
इस मौके पर चेतना नैय्यर ने कहा कि ऐसे ही प्रिया डोगरा आगे बढ़ती रहे और घर वालों का और देश का नाम रोशन करती रहे।
