नार्थ हल्के में महा-संपर्क अभियान में भाजपा युवा नेता को मिला पूर्ण समर्थन
रोजाना24न्यूज: भाजयुमो जिला सचिव भुवन मल्होत्रा अपने समर्थकों के साथ अपने वार्ड और मोहल्लों में बढ़चढ़ कर भाजपा का प्रचार किया हैं। उनका कहना हैं कि जिस तरह लोगो का रुझान और प्यार भाजपा के लिए उभर रहा हैं। इसे देखकर साफ लग रहा है कि भाजपा उप चुनाव प्रत्याशी इन्द्र इक़बाल सिंह अटवाल की जीत निश्चित हैं।

जालंधर की जनता ने इस बार भाजपा को जिताने का मन बना चुकी हैं और इस दौरान लोगों मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के साथ चलने का विश्वास मिला और भाजपा को समर्थन देने का आश्वासन दिया। भाजयुमो जिला ने कहा कि पंजाब में लोगों को विकास के लिए बदलाव लाने की जरूरत है, जिसे जालंधर की जनता उपचुनावों में भाजपा को विजयी बनाकर सच साबित करेगी।
