Vector illustration of the badge with breaking news.
अमृतसर: जिले के कत्थूनंगल से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां एएसआई की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा पर कत्थूनंगल में एएसआई की टिप्पर नीचे आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक टांगरा पुलिस चौकी थाना ब्यास में एएसआई रूप में तैनात था। उक्त घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज से लग रहा है कि पुलिस अधिकारी खुद टिप्पर के सामने आया है। हालांकि मामले की जांच जारी है।
