रोजाना24न्यूज: सूर्य एनक्लेव के कमल विहार में स्थित Jalandhar Public School की प्रिंसिपल बीते दिन मॉडल टाउन में 3 दुकानों में सामान चोरी करती काबू की गई। उक्त महिला ने पहले जैन सन्स की एक दुकान से कॉस्मेटिक का सामान चुराया उसके बाद जैन सन्स की दूसरी दुकान से नाइटसूट चुराया। इसके बाद उक्त महिला तीसरी दुकान माडर्न बुक्स में गई, जहां से उसने स्टेशनरी का सामान चुराया। इस दौरान दुकानदार में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से महिला को चोरी करते काबू कर लिया गया। दरअसल, उक्त प्रिंसिपल मॉडल टाउन मार्केट स्थित जैन सन्स में खरीदारी करने आई थी। महिला की इस हरकत के बाद मॉडल टाउन मार्कीट में काफी देर तक हंगामा होता रहा।
मॉडल टाउन मार्केट में हुए हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद वहां पर पुलिस आ गई, लेकिन महिला पुलिस के साथ थाने चलने को तैयार नहीं थी। जैसे-तैसे करके पुलिस महिला को थाने ले गई। थाने में जब महिला पुलिस कर्मियों ने गंभीरता से पूछताछ की, तब जाकर खुलासा हुआ कि उसने तीन दुकानों से सामान चोरी किया था। जिसमें से एक दुकान का सामान तो उसने अपने कोर्ट में छुपा लिया था। जबकि अन्य दो दुकानों से चुराया समान उसने अपनी एक्टिवा में छुपा लिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। थाने में जाकर महिला ने कहा कि वह दिमागी रूप से परेशान हैं। महिला ने थाने में जाकर सबके सामने अपनी इस हरकत पर माफी मांग कर अपनी जान झुड़वाई। मॉडल टाऊन मार्किट के दुकानदारों ने महिला के अहोदे और उम्र का लिहाज कर थाना में कोई लिखित शिकायत नहीं दी।
