रोजाना24न्यूज: जिले के हजारा गांव से बड़ी ख़बर सामने आई है। घटना होशियारपुर रोड पर स्थित हजारा गांव में 2 लुटेरों ने शाम 5 बजे के करीब कोटक मोहिंद्रा बैंक में वारदात को अंजाम दिया।

सूत्रों मिली जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने बैंक में लूट दौरान हवा में फायर भी किए है। बताया जा रहा है कि लुटेरे बैंक से 9 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी टीम सहित मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए है।
वहीं बैंक कर्मियों का कहना है कि शाम करीब 5 बजे 2 लुटेरे बैंक के अंदर आए और आते ही हवाई फायरिंग शुरू कर दी तथा कैश काऊंटर से करीब 9 लाख रुपए की नकदी उड़ाकर फरार हो गए।
घटना के बाद बैंक कर्मियों तथा इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।
