रोजाना24न्यूज: जालंधर के किशनपुरा मंदिर वाली गली में मशहूर दुकानदार कालू पटाखे वाला के घर व दुकान में थाना रामामंडी के थाना प्रभारी अजैब सिंह ने अपनी टीम के साथ रेड कर भारी मात्रा में चाइना डोर बरामद की।
इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि मोहल्ला वासियों की तरफ से काफी शिकायतें आ रही थी कि कालू पटाखे वाला काफी देर से चाइना डोर का काम कर रहा है।
मोहल्ले वासियों की तरफ से यह काम न करने की अदाएं देने के बाद भी यह काम प्रतिदिन चल रहा था।
जिस कारण हमने अपनी टीम के साथ कालू के घर में वह दुकान में रेट की और वहां से भारी मात्रा में चाइना डोर बरामद की। अब आरोपी पर जो बनती कार्रवाई होगी व हम करेंगे।
