तरनतारन: जिले के अमृतसर-बठिंडा हाईवे पर सरहाली थाने पर रात 1 बजे अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जिला तरनतारन जिले अधीन आते थाना सरहाली को रॉकेट लांचर के साथ निशाना बनाते हुए हमाला किया गया

हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमले में थाने के एक हिस्से में बने सांझ केंद्र के शीशे टूट गए।
