रोज़ाना 24न्यूज, ब्यूरो : अगर आपके घर में शादी है तो परंपरा के अनुसार रीति रिवाज भी जरूर निभाए जाते हैं, तब जाकर आपकी शादी मुकम्मल मानी जाती है। लेकिन कभी कभी पुरानी परंपराएं भी विवाद का कारण बन जाती जाती हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां परंपरा के नाम पर दूल्हे द्वारा शेरवानी न पहनने पर जमकर विवाद हो गया।
दरअसल शुक्रवार को धार के अर्जुन कॉलोनी निवासी सुंदरलाल की बारात धामनोद के पास के गांव मांगबयडा गई थी। जहां पर दोपहर के समय फेरे होने थे।इसी बीच बारात में शामिल निर्मला बाई व झीगुबाई ने दामाद सुंदरलाल और समधी को शेरवानी की बात को लेकर आपत्ति जताई और समाज के रीति रिवाज के अनुसार धोती कुर्ता पहनने की बात कही गई।लेकिन वहीं दूल्हे के परिजनों ने शेरवानी पहनकर ही दुल्हन के साथ फेरे लेने की बात कही गई।
पुलिस तक पहुंची बात
इसके बाद दोनों परिवारों में कहासुनी हुई और बात बढ़ती चली गई. ऐसे में दूल्हे पक्ष के लोग गांव में स्थित अपने रिश्तेदार के घर चले गए जहां पर दोनों परिवारों में विवाद को समाप्त करने के लिए चर्चाओं का दौर शुरू हुआ. इसी बीच दूल्हे पक्ष के साथ आए बारातियों से शादी वाले घर पर कहासुनी हो गई और बात मारपीट तक जा पहुंची. विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने पहुंच गया। दोनों ही परिवार थाने पहुंचे, जहां करीब पांच घंटे तक दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट और पत्थर फेंकने को लेकर आरोप लगाने लगे।
इन पर हुई कार्रवाई
वहीं धामनोद थाना प्रभारी सुशील यदुवंशी के अनुसार थाना परिसर में करीब पांच घंटे तक हुए हंगामे के बाद पुलिस ने मामले में कुलदीप पिता कैलाश की रिपोर्ट पर गोविंद, महेश, सोहन, नयन, धर्मेंद्र, निर्मला व संगीता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से गोविंद पिता नारायणसिंह की रिपोर्ट पर कुलदीप, प्रकाश, दीपक और अंकित के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
घायलों का हुआ इलाज
बतदें कि इस पूरे विवाद में दूल्हे और दुल्हन के परिवार के बीच में विवाद के दौरान बारात में शामिल रिश्तेदारों में झगड़ा हो गया, जिसके कारण हंगामा चलता रहा। जहां शनिवार सुबह दुल्हन पक्ष के लोगों ने कुलदीप के घर पर दोबारा हंगामा मारपीट की, जिसके बाद गंभीर घायल होने पर परिवार के लोग धार आ गए है। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया।
संपन्न हुई शादी
इधर बारातियों में हुए विवाद के बाद दूल्हे व दूल्हन पक्ष में हुई कहासुनी को दोनों परिवार के लोगों ने समाप्त किया और दुल्हन को लेकर दूल्हा धार आ गया था। किंतु अभी शादी की शेष रस्में होना बाकी है। जो अब दूल्हे के घर पर किए जाने की बात की जा रही है।
