Oplus_131072
बंगा (R24N): विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. सुक्खी रविवार सुबह बंगा के गुरुद्वारा राजा साहिब रसोखाना पहुंचे और इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनकी राजा साहिब अस्थान के प्रति गहरी आस्था है। डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी ने राजा साहिब के गुरु घर (रसोखाना) पहुंचकर अपने कैबिनेट रैंक से इस्तीफा दे दिया। डॉ. सुक्खी ने इसकी पुष्टि अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव होकर की।
करीब एक साल पहले डॉ. सुखविंदर सुक्खी शिरोमणि अकाली दल (SAD) छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन की थी। डॉ. सुखिवंदर सिंह सुक्खी की तरफ से 14 अगस्त को आम आदमी पार्टी जॉइन की गई थी। उन्होंने CM भगवंत मान की उपस्थिति में पार्टी जॉइन की थी।
