Oplus_131072
जालंधर (R24N): पंजाब प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया सचिव प्रशांत गंभीर ने केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखकर जालंधर कैंट से चल रही वंदे भारत का एक स्टॉपेज गुड़गांव में देने के लिए प्रार्थना की।

भाजपा के युवा नेता प्रशांत गंभीर ने कहा की गुड़गांव में पंजाब से बहुत से नौजवान आईटी सेक्टर एवं अन्य कई सेक्टरों में नौकरियां करते हैं जिसके लिए उन्हें दिल्ली रेलवे से गुड़गांव जाने के लिए एक तो बहुत लंबा समय लग जाता है एवं दूसरा बहुत सी फजूल खर्ची भी होती है, जिसके कारण उनको दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
भाजपा नेता ने बताया कि अगर ट्रेन का एक स्टॉपेज नोएडा में मिल जाता है तो नौजवानों को प्रदेश की बड़ी आईटी कंपनियों से ट्रेनिंग लेने एवम देश की बड़ी यूनिवर्सिटीयो में पढ़ाई करने जाने में दिक्कत दूर हो जाएगी भाजपा नेता ने देश के रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव को ईमेल पर भी सारी जानकारी दी एवं इस विषय के लिए रेलवे मंत्री से समय भी मांगा।
भाजपा नेता ने बताया कि समय मिलते ही दिल्ली जाकर रेलवे मंत्री के सामने यह सारा विषय रखेंगे एवं भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार ने पहले भी बहुत से विषयों का समाधान दिया है और मुझे उम्मीद है कि इस विषय को जल्द से जल्द हल कर लिया जाएगा।
