जालंधर : पंजाब में भाजपा की बढ़ती सक्रियता और पार्टी के प्रति बढ़ते विश्वास के बीच जालंधर में भाजपा में घर वापसी का दौर शुरू हो गया है। आज जालंधर भाजपा कार्यालय में सनी दुआ, हसन सोनी, अर्जुन त्रेहन और प्रदीप वासुदेवा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी और भाजपा महामंत्री राजेश कपूर,मंडल प्रधान आशीष सहगल,दिनेश महेंद्रू,मंडल महामंत्री अंकुर रत्ती,अनुज शारदा,पूर्व मंडल प्रधान राजेश मल्होत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनहित के मुद्दों पर पार्टी की सक्रिय भूमिका के चलते लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और पंजाब के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
इस घटनाक्रम को जालंधर नॉर्थ में आम आदमी पार्टी के लिए राजनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि वनीत धीर द्वारा नॉर्थ क्षेत्र से लोगों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाने के बीच अब सनी दुआ, हसन सोनी, अनुपम शर्मा जिनको मेयर वनीत धीर ने शामिल करवाया था ।दूसरी तरफ़ अर्जुन त्रेहन और प्रदीप वासुदेवा का भाजपा में शामिल होना स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा तथा अधिक से अधिक लोग भाजपा की विचारधारा से जुड़कर पंजाब में सुशासन, सुरक्षा, विकास और जनविश्वास की राजनीति को आगे बढ़ाएंगे।
