Oplus_131072
जालंधर : जालंधर नॉर्थ की राजनीति से इस वक्त बडी खबर सामने आ रही है। पार्टी नेतृत्व ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए दिनेश ढल्ल को जालंधर नॉर्थ के हल्का इंचार्ज पद पद से हटा दिया है।

उन उनकी जगह जालंधर के मेयर वनीत धीर को नॉर्थ हलके का नया हल्का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इस फैसले के बाद जालंधर नॉर्थ की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इस बदलाव को आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है।
