जालंधर (R24N): ड्राइविंग ट्रैक के दफ्तर के पास एक दुकान की छत के ऊपर बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग इतनी ज्यादा थी कि आसपास के एरिये की बिजली गुल हो गई। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग के अधिकारियों को फोन किया।
बिजली गुल होने से ड्राइविंग ट्रैक पर काम करवाने आए लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा क्योंकि लोग जो सुबह से आए हुए थे उनका काम बिजली के जाने से नहीं हो सका।
यह दुकान रोडवेज की तरफ से एक व्यक्ति को किराए पर दी गई है जिससे भारी भरकम रकम किराए के रूप में हर महीने लेते है। पर सुविधा के लिए कुछ भी नहीं है। दुकान की छत पर बिजली की तारों का जाल की तरफ ध्यान नहीं दे रहा जिससे बड़े हादसे होने का भी खतरा बना हुआ है।
