जालंधर (R24N) : डॉ. बीआर अंबेडकर यूथ वेलफेयर कमेटी की तरफ से कॉरपोरेशन वर्कशॉप लम्मा पिंड चौक में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर 7वां रक्तदान शिविर लगाया गया।

इस मौके पर प्रधान ऋषि सहोता ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान निर्माण के जरिए देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत आधार दिया। उन्होंने सामाजिक समरसता, समानता और एकजुटता के उनके संदेश को आज भी प्रासंगिक बताते हुए लोगों से उनके आदर्शों पर चलने की अपील की।
उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है लोगों को यह दान करना चाहिए। रक्तदान से ही किसी दूसरे की जिंदगी बचाई जा सकती है। आज के कैंप में दोपहर 2:00 बजे तक 40 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर राजन शर्मा, ऋषि सहोता, सजन लूथर, मनीष कुमार, नीरज वर्मा, राघव हांडा, रिक्की ठाकुर, नीव कपूर आदि अन्य लोग मौजूद थे।
