रोजाना24न्यूज़: पंजाब के तरनतारन में SSP के बाद अब 2 DSP को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें DSP (डिटेक्टिव) हरजिंदर सिंह और DSP (PBI) गुलजार सिंह शामिल हैं।
यह कार्रवाई अकाली उम्मीदवार की बेटी व IT विंग इंचार्ज पर दर्ज केस के मामले में की गई है। जिसमें दोनों अधिकारी हाईकोर्ट को केस दर्ज करने व IT विंग इंचार्ज की गिरफ्तारी पर ठोस जवाब नहीं दे सके।
कल ही DGP गौरव यादव नई दिल्ली में चुनाव आयोग के आगे पेश हुए थे। जिसके बाद दोनों अधिकारियों के सस्पेंशन के ऑर्डर जारी कर दिए गए।
इससे पहले तरनतारन उपचुनाव में वोटिंग से 3 दिन पहले चुनाव आयोग ने वहां की लेडी SSP रवजोत कौर ग्रेवाल को सस्पेंड कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक तरनतारन पुलिस ने चुनाव के दौरान अकाली दल की उम्मीदवार सुखजिंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत और अकाली दल के IT विंग इंचार्ज नच्छत्तर सिंह समेत 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में तरनतारन पुलिस ने अमृतसर ने नच्छत्तर गिल को अरेस्ट भी कर लिया था। हालांकि गिल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई।
पुलिस सोर्सेज के मुताबिक हाईकोर्ट से गिल को जमानत मिलने की बड़ी वजह पुलिस की तरफ से उनकी गिरफ्तारी के लिए संतोषजनक जवाब न दे पाने को ठहराया गया। जिससे पुलिस के केस को लेकर सवाल उठे।
इस मामले में अकाली दल ने भी आरोप लगाया था कि AAP सरकार ने चुनाव में अकालियों को धमकाया। उन पर झूठे पर्चे दर्ज किए।
