रोजाना 24 न्यूज़: जालंधर ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर आमतौर पर लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार एक अच्छी खबर सामने आई है। जहां ट्रैक पर पिछले कई सालों से काम कर रहे पार्किंग कर्मचारी राम लुवाया ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है।
दरअसल, ट्रैक पर ड्राइविंग टेस्ट के लिए आए आदमपुर निवासी का पर्स गिर गया था, जिसमें ₹10,000 नकदी के साथ कई जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। यह पर्स राम लुवाया को मिला, जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के उसे संबंधित व्यक्ति को पूरी ईमानदारी से लौटा दिया।
पर्स वापिस मिलने पर व्यक्ति ने राहत की सांस ली और राम लुवाया का दिल से धन्यवाद किया। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि आज भी समाज में ईमानदारी और नैतिकता जिंदा हैं।
