Oplus_131072
जालंधर (R24N): पंजाब के पूर्व डीजीपी और पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर से दुखदायी खबर सामने आई है। मलेरकोटला हाउस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और कांग्रेस की पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के इकलौते बेटे अकील अख्तर का अचानक निधन हो गया है।
उनकी जनाजे की नमाज आज शुक्रवार, 17.10.2025 को उनके पैतृक गांव हरदा खेड़ी (सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) में असर की नमाज के बाद यानी 4:30 बजे अदा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व डीजीपी की बहू जैनब अख्तर पंजाब वक्फ बोर्ड की मेंबर रह चुकी है और सियासत में काफी सक्रिय हैं उनके पति का अचानक निधन होने से हर तरफ शोक की लहर है।
