जालंधर (R24N): शहर के 13 पॉइंट पीएपी, बीएसएफ, बीएमसी, गुरु नानक मिशन चौक, गुरु रविदास चौक, फुटबाल चौक, कपूरथला चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, गुरु अमरदास चौक, वर्कशाप चौक, डॉ. बीआर अंबेडकर चौक, मॉडल टाउन, चुनमुन चौक पर ट्रायल शुरू किए जाएंगे।
जालंधर शहर में अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ई-चालान जारी किए जाएंगे। DGP गौरव यादव आज इसकी शुरुआत कर सकते हैं। ई-चालान को लेकर ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की देर रात तक बैठकें जारी रहीं। ADCP गुरबाज सिंह ने बताया कि तैयारियां पूरी हैं, लेकिन चालान कब से कटेंगे, यह अभी तय नहीं है।
