जालंधर (R24N): मिशन चढ़दीकला के तहत जालंधर के मेयर विनीत धीर ने पंजाब सरकार के सीएम राहत फंड में अपने 6 महीने का वेतन देने का ऐलान किया है। विनीत धीर ने कहा कि पंजाब में बाढ़ के बाद लोगों का बहुत नुक़सान हुआ है जो हम सबको मिलकर उनकी मदद के लिए सीएम भगवंत मान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। उन्होंने पंजाब सहित अन्य लोगों से भी अपील की कि वो पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद करे।
