जालंधर (R24N): राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान क्रांतिकारी भारत मां के वीर सपूत शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करते हुए मानवता की सेवा संगठन की तरफ से आज फगवाड़ा में बस स्टैंड गोल्ड जिम के पास शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर रक्तदान एवं मेडिकल कैंप लगाया गया। मुख्य मेहमान नौजवान एकता ग्रुप से समूह मेंबर साहिबान सहित प्रधान राजन शर्मा मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे। इस मौके पर राजन शर्मा को सम्मानित भी किया गया। राजन शर्मा ने संस्था के सभी पदाधिकारी का आभार जताया और उन्हें बधाई दी। मानवता की सेवा के लिए जो कार्य प्रधान जतिन राजपूत कर रहे है वह बधाई के पात्र है। रक्तदान कैंप में नौजवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

लोगों ने 150 यूनिट से अधिक रक्तदान किया। रक्तदान करते हुए पंडित पवन भनोट, ऋषि चड्ढा, राजन शर्मा ने बताया कि रक्तदान न सिर्फ किसी की जान बचाने के लिए किया जाता, बल्कि अपनी सेहत के लिए फायदेमंद है। रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह एक ऐसा कदम है जो किसी के जीवन को बचाने के साथ-साथ आपके खुद के स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचा सकता है।
इस मौके पर मानवता की सेवा संगठन के प्रधान जतिन राजपूत, नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान राजन शर्मा, राघव हांडा, ऋषभ भाटिया, राहुल चौहान, अश्वनी भगानिया, होनी मेहरा, अभी ठाकुर, निहित टंडन नवाब, हरमन दीप सिंह, लवली सिंग, पंडित पवन भनोट, ऋषि आदि अन्य युवक मौजूद थे।
