Oplus_131072
जालंधर (R24N): सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा को बीते दिन ही हाई कोर्ट से 105 दिन के बाद रेगुलर बेल मिली थी। लेकिन जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा विधायक के खिलाफ थाना रामा मंडी में एक और मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना रामा मंडी की पुलिस विधायक रमन अरोड़ा को आज प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट लेकर पहुंची, जहां कोर्ट से रमन अरोड़ा का 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए विधायक के वकील ने बताया कि एफआईआर 253 का मामला एक माह पहले का है।
