Oplus_131072
भिवानी (R24N): हरियाणा के भिवानी कोर्ट परिसर में आज दोपहर फायरिंग होने की घटना सामने आई है। जहां हुई फायरिंग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही एसपी सुमित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
इससे पहले कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने तुरंत ही घायल को उठाकर ऑटो से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। गोली लगने से घायल की पहचान रोहतक के गांव मोखरा निवासी लवजीत के रूप में हुई है। उस पर गोली चलाने वाले हमलावर कौन थे, इसका अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल, बड़ी संख्या में कोर्ट परिसर में पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है। मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कई राउंड फायर किए, जिससे कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग करने के बाद हमलावर तुरंत वहां से भाग गए।
