जालंधर (R24N): भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की के पिता स्वर्गीय श्री विनोद कुमार सरीन को उनकी रस्म किरया और श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए मानो सारा शहर ही उमड़ आया हो। आज भीषण गर्मी के बावजूद सत्यनारायण मंदिर, नज़दीक एस.डी. कॉलज, मोहल्ला गोबिन्दगढ़, जालन्धर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों लोगों के पहुंचने से वहां पांव रखने की भी जगह नहीं थी।



शहर और पंजाब के राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक, औद्योगिक, व्यापारिक जगत, मीडिया जगत, शिक्षा जगत, स्वास्थ्य जगत से बड़ी संख्या में लोगों ने स्वर्गीय विनोद सरीन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके श्रद्धांजलि सभा में पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व सांसद सुशील रिंकु, मेयर जालंधर विनीत धीर, सेंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, पारिवारिक सदस्यों में धर्मपत्नी स्मृति सरीन, दामाद पुनीत भल्ला, बेटी गायत्री भल्ला, चंद्रकांत, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, पूर्व मेयर सुरेश सहगल, स्वामी चरण दास, अनिल सच्चर, दीवान अमित अरोड़ा, पार्षद हरजिंदर लाडा, मुकेश भल्ला, वरिंदर भल्ला,राकेश शांतिदूत, हरविंदर बब्बू, उद्योगपति राजकुमार राजू, तरुण कुमार, रमन शर्मा, योगेश मल्होत्रा, सोम दत्त कालिया, बलराज दत्ता, आरती राजपूत, किशन लाल शर्मा, रविन्द्र धीर, पार्षद तरविंदर सोई, अश्वनी भंडारी, अनिल काला, अनुज शारदा, कुलवंत शर्मा, आरके शर्मा, पार्षद मंजीत सिंह टीटू, पूर्व मेयर जगदीश राजा, पार्षद निर्मलजीत निम्मा, ललित बब्बू, अजमेर सिंह बादल, ब्रजेश शर्मा, नरिंदरपाल सिंह ढिल्लों, नीटू महाजन, भगवंत प्रभाकर, एडवोकेट अशोक गांधी, जगजीत सिंह, मनीष बल, अमरजीत सिंह अमरी, भरत काकड़िया, विनीत शर्मा, चंद्र शेखर, मनोज नन्ना, अभी सिक्का,अजय चोपड़ा, ईशांत शर्मा, डॉ अनिल कालिया, रवि महाजन, राकेश गुप्ता, जिम्मी कालिया, मनोज अग्रवाल, शिव नाथ शिवू, विपन सभ्रवाल, हितेश स्याल, संदीप कुमार, राजीव गोरा, गौरव राय, करनदीप सिंह, डिंपी लुभाना, दविंदर कालिया, रजनीश कपाही, सकूल महाजन, मनीष अग्रवाल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
