जालंधर (R24N): एचडीएफसी बैंक,इंडसट्रियल एरिया,सोडल चौक शाखा की और नए वित्तीय वर्ष के उपलक्ष में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन करवाया गया जिसमें श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल (रजि) द्वारा संकीर्तन किया गया। संकीर्तन का शुभारंभ कुलदीप मेहता, परमजीत प्रभु, परवीन कोहली,द्वारा मंगला चरण,गुरु वंदना,वैष्णव वंदना से की।

नीरज कोहली, दीपक शर्मा ने गोविंद जय जय गोपाल जय जय, श्री राधे रमण बिहारी भजन गाया परमजीत जी ने राम राघव राम राघव राम राघव रक्ष्माम कृष्ण केशव कृष्ण केशव कृष्ण केशव प्राहिमम का संकीर्तन कर वातावरण भक्ति मय बना दिया। मनीष भारद्वाज ने ठाकुरजी का अदभुद भवन बनाया दरबार देख ऐसा लग रहा था कि भगवान अपना आशीर्वाद प्रदान करने स्वयं ही आ गए हैं। गोविंद शर्मा और नरेंद्र कालिया ने हरे कृष्ण महामंत्र से संकीर्तन किया।
सुभल सखा दास ने जय जय गोबिंद गोबिंद गोपाला जय जय मुरली मनोहर नंदलाला और जय राधे रमनबिहारी जी संकीर्तन किया और कुलदीप मेहता जी ने हरिकथा में गुरुग्रंथ साहिब जी की वाणी गाई और गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को याद करते हुए सब को भावुक कर दिया
अंत में भागवत प्रसाद की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर नीरज कोहली,सनी दुआ,मनीष भारद्वाज, दविंदर भाकरी, इंदुपति दास, नरिंदर कालिया, दीपक शर्मा, जतिन नागपाल, शाखा प्रबंधक प्रदीप सिंह हरदीप राकेश, प्रशांत, दीक्षित, साहिल, चेतन,रजत, आशिमा, जसलीन, काजल, आंचल, ईशा, मनीषा और अन्य उपस्थित थे।
