जालंधर (R24N): न्यू जवाहर नगर में उद्योगपति कपिल मेहता के घर से 6 हजार डॉलर व 60 हजार रुपए चुराने वाला नेपाली नौकर को थाना-6 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ भूषण कुमार ने बताया कि 11 मार्च को आरोपी नेपाली मंगल बहादुर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर से सामान चोरी करके भाग गया था।
जब इस बारे में कपिल मेहता को पता लगा तो उन्होंने सीसीटीवी देखकर पुलिस को शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने सभी तरफ अलर्ट कर दिया और चेकिंग भी की। रविवार को नेपाली मंगल को दकोहा फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। वो नेपाल भागने की फिराक में था। एसएचओ ने बताया कि आरोपी से 2826 डॉलर बरामद हुए हैं। रिमांड हासिल करके आगे पूछताछ की जाएगी।
गौरतलब है कि उद्योगपति कपिल मेहता परिवार के साथ जम्मू गए हुए थे और पीछे से नेपाली ने हाथ साफ कर दिया। कपिल मेहता के अनुसार नेपाली उनके पास पिछले 4 साल से नौकरी कर रहा था और घर पर ही रहता था। चोरी के दौरान नेपाली ने डॉलर, ज्वैलरी और नकदी चुरा ली। फिलहाल पुलिस को आरोपी से पूरा कैश बरामद नहीं हुआ है। इसलिए नेपाली को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
