
उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह अब पंजाब के भोले वाले लोग भी आप पार्टी के झूठे एजेंडे को नाकार कर इन्हें सत्ता से बाहर करेंगे।सुशील शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के तीन वर्ष के शासन के दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था धवस्त हो चुकी है।अपराधी व माफिया बेलगाम हैं। नशा, हत्या, फिरौती, लूट व चेन स्नैचिंग आदि की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे पंजाब की साख तथा आर्थिकता को गहरा आघात लगा है, जोकि बहुत ही चिंताजनक विषय है।उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को शराब या नशा नहीं, बल्कि स्कूलों, अस्पतालों और खेल के मैदानों की अधिक जरूरत है और यह सब भाजपा ही पूरा कर सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी के कुशासन को देख चुकी है और 2027 में भाजपा को विजयी बनाने का मन बना चुकी है।इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, मंडल प्रधान राजेश मल्होत्रा,मंडल महामंत्री अनुज शारदा,दिनेश महेंद्रू, गौरव मेहता,मनीष पाठक,अर्जुन सिंह हैप्पी आदि हाजिर थे।
