रोजाना24न्यूज: पंजाब के लुधियाना में वीरवार सुबह बस स्टेंड नजदीक एक गेस्ट हाउस में अचानक आग लग गई।

आग लगने के कारण गेस्ट हाउस में काफी धुंआ इक्ट्ठा हो गया। गेस्ट हाउस के कमरे में सो रहे प्रेमी जोड़े की दम घुटने से मौत हो गई। सुबह जब गेस्ट हाउस से धुंआ निकलता देखा तो मैनेजर ने शोर मचाया। आस-पास के लोग इक्ट्ठे हुए लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

कमरे में सो रहा था प्रेमी जोड़ा
गेस्ट हाउस से कुछ लोग तो कमरों से बाहर निकल आए लेकिन एक प्रेमी जोड़ा कमरे में सो रहा था।
करीब 20 मिनट की मुशक्कत के बाद जब आग पर काबू पाया और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो प्रेमी जोड़ा दम तोड़ चुका था। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 5 के एसएचओ विजय कुमार ने कहा कि मामले की जांच जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमाटर्म के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। उनके परिजनों को भी सूचित किया है।
