
चंडीगढ़ (R24N): पंजाब में 2 और 3 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी रहेगी। इसके चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। दो अक्टूबर दिन बुधवार को गांधी जयंती है जबकि तीन अक्टूबर दिन वीरवार को महाराजा अग्रसेन जयंती है। जिसके चलते गजटेड सरकारी छुट्टी है। इन दिनों स्कूल, बैंक और दफ्तर बंद रहेंगे। आपको बता दें कि पूरे अक्टूबर महीने में कई बड़े त्योहार है। जिसमें दर्गा अष्टमी, दशहरा, महर्षि वाल्मीकि जयंती और दिवाली जैसे त्यौहार शामिल हैं।