Vector illustration of the badge with breaking news.
रोजाना24न्यूज: चंडीगढ़ में सेक्टर 10 के पॉश एरिया में बुधवार को हुए ग्रेनेड अटैक के तार सरहद पार से जुड़ रहे हैं। जांच में ये एक आतंकी घटना लग रही है। पुलिस ने आरोपियों की सूचना देने वालों को दो लाख रुपए देने का ऐलान किया है। जिस घर में ये अटैक हुआ, वहां अभी हिमाचल प्रदेश के रिटायर्ड प्रिंसिपल रहते हैं, लेकिन इससे पहले घर में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एसएसपी हरकीरत सिंह चहल रहते थे। पुलिस ने देर रात ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अधिकारी जानकारी साझा नहीं कर रहे।

