इंसानियत दा फैन एसोसिएशन (रजि.) ने लगाया रक्तदान शिविर
जालंधर (R24N) : इंसानियत दा फैन एसोसिएशन (रजि.) की तरफ से महावीर जैन भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस मौके पर युवा पीढ़ी ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया व लोगों को संदेश दिया कि लोगों को भी रक्तदान करना चाहिए। इस अवसर पर नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान राजन शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शारीरिक क्रिया में वृद्धि रहती है व शरीर के काफी रोगों का अंत होता है तथा शरीर भी स्वास्थ्य रहता है। युवा पीढ़ी को 1 वर्ष में एक या दो बार रक्तदान जरूर करना चाहिए ताकि उनका रक्त नया बन सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना मानवता के लिए सबसे बड़ा महादान है।

राजन शर्मा ने संस्था में आए नौजवानों का रक्तदान करने पर धन्यवाद किया। इस मौके पर नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान राजन शर्मा, गौतम खोसला, रिषभ भाटिया, शुभम जैन, शुभम चलाना, रॉयल नवाब आदि अन्य युवा उपस्थित थे।
