Vector illustration of the badge with breaking news.
जालंधर (R24N): जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने स्वपन शर्मा की अगुवाई में अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप पकड़ी है। पुलिस ने 48 किलो हेरोइन के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस हेरोइन की इंटरनेशनल मार्किट में कीमत 240 करोड़ रुपए हैं।

शहर के इतिहास में नशीली दवाओं की ये सबसे बडी खेप है। इसके अलावा पुलिस ने 21 लाख रुपये की अवैध धनराशि, नोट गिनने की मशीन और तीन हाईटेक वाहन भी बरामद किए हैं। इस सिंडिकेट गैंग के तार सीमाओं के पार ईरान, अफगानिस्तान, तुर्की, पाकिस्तान और कनाडा तक फैले हुए हैं और घरेलू नेटवर्क दो राज्यों जम्मू-कश्मीर और गुजरात तक फैला हुआ है।
