जालंधर (R24N): अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो और अन्य आरोपियों को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा की गई है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त आरोपियों ने ही मुख्य आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को हथियार मुहैया करवाए थे।
