जालंधर (R24N): प्रदेश भाजपा व्यापार सैल का कन्वीनर पंकज ढींगरा को नियुक्त किया गया। पंकज ढींगरा ने भाजपा द्वारा दी गई अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है और नकोदर और शाहकोट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात संगठन को मजबूत किया है। उनकी पार्टी के प्रति सेवाओं को देखते हुए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश दौरे और कार्यक्रमों के लिए पंजाब प्रदेश का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंकज ढींगरा को हार्दिक बधाईयां दी है। पंकज ढींगरा ने इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा हाईकमान का तह दिल से धन्यवाद किया है।
