रोजाना24न्यूज: जालंधर के
sky lark Hotel में होली समारोह के दौरान शराब में दूत लड़कों के बीच लड़ाई हो गई, जिनको सुरक्षा कर्मियों ने बहुत ही मशक्कत के बाद छुड़वाया, जब परिवारजनक लोगों ने यह तस्वीर देखी तो वह हैरान हो गए क्योंकि वह भी समारोह में होली खेलने के लिए आए हुए थे।
जानकारी देते लोगों ने कहा कि स्काई लार्क के होली समारोह में शराब का बड़ी तादाद में सेवन किया जा रहा था जिसके कारण लड़कों के बीच लड़ाई हुई है। हालत इतने बढ़ गए कि सुरक्षा कर्मियों को बीच आना पड़ा, जब लोगों ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो सुरक्षाबलों ने उनके फोन छीनने का प्रयास किया। हालत इतने बढ़ गए कि लड़कों को होली समारोह से बाहर करने का फैसला किया गया।

यह समारोह में लड़के लड़कियों के साथ परिवार जनक लोग भी आए हुए थे जिससे माहौल देखकर पारिवारिक सदस्यों को यह समारोह सही नहीं लगा। जानकारी देते सूत्रों ने बताया कि यह समारोह होली का नहीं लड़ाई का घर बना हुआ है क्योंकि यहां पर शराब का सेवन बड़े तादाद पर किया जा रहा है जिससे युवा पीढ़ी खराब हो रही है और लड़ाई का अखाड़ा बना हुआ है।
अब हैरानी की बात यह है कि जालंधर में कोड ऑफ कांटेक्ट लगने के बाद भी ऐसे समारोह करवाने की परमिशन किसने दी? जालंधर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। उसके बाद भी शहर में ऐसे समारोह करवाए जा रहे हैं जिससे शहर का माहौल खराब रहा है।
होली समारोह करवाने वालों ने पैसा इकट्ठे करने के अलावा कुछ नहीं किया और न ही सुरक्षा का ध्यान रखा जिससे होली समारोह लड़ाई का अखाड़ा बन सका, जब पुलिस को पता लगा तो पुलिस मौके पर पहुंच गई तब तक सुरक्षाकर्मियों ने लड़कों को आगे पीछे कर दिया था। जानकारी देते लोगों ने बताया कि आज के बाद हम ऐसे समझ में कभी नहीं आएंगे और न ही ऐसे समारोह जालंधर में होनी चाहिए। प्रशासन को ऐसे समारोह पर पाबंदी लगानी चाहिए जिससे युवा पीढ़ी शराब पीकर लड़ाई करने से बच सके।
