रोजाना24न्यूज: महाराजा रंजीत सिंह एवेन्यू में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से भारत माता के महान सपूत शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस को समर्पित शहीदों की धरती पंजाब को नशा मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए संकल्प दिवस लिया गया। उसी कड़ी में जोगिन्दर सिंह की अध्यक्षता में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्ति के गीत से किया गया।

इस अवसर पर भारी संख्या में राष्ट्रभक्तों ने भारत माता की जय वंदे मातरम के जय कारे लगाये और भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संकल्प लिया कि पंजाब प्रांत को नशे व् भ्रष्टाचार की दलदल से निकलने के लिए अपना अपना योगदान देंगे।
इस अवसर पर किशन लाल शर्मा ने कहा कि शहीदों की शहादत का मूल्य चुकाएँ आओ राष्ट्र भगत युवाओं मिल कर नशा व भ्र्ष्टाचार मुक्त पंजाब बनाये और कहा की भगत सिंह राजगुरु सुखदेव ने कहा था मेरे लहू का हर एक कतरा इंकलाब लाएगा
और कहा की आज पंजाब प्रान्त नशे की दल दल में फंस चूका है जो की देश की लिए एक चिंता का विषय है।
इस मोके पर जोगिन्दर सिंह ने कहा की शहीद ए आज़म भारत माता के महान सपूत थे इनकी शहादत को युगों युगों तक भुलाया नहीं जा सकता और कहां की देश की खातिर मर मिटने वालों को दुनिया हमेशा याद रखती है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता तरलोचन सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच द्वारा चलाई गई मुहिम एक सहरानिये कदम है और कहां की पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच समय-समय पर क्रांतिकारी वीरों के कार्यक्रम कराकर एक जागरूकता का संदेश समाज में दे रहे हैं। इस अवसर पर अजमेर सिंह बादल, पंकज कुमार, पवन, रजत मेहरा, सतीश नड्डा, हितेश वर्मा, मनमोहन सिंह, लवप्रीत सिंह, परमजीत सिंह, जतिंदर कुमार आदि भारी संख्या में राष्ट्र भक्त उपस्थित थे।
