रोजाना24न्यूज (पत्रकार : शिव शर्मा): डीसी-कम-जिला चुनाव अधिकारी विशेष सारंगल ने आरटीओ आदित्य गुप्ता को नोटिस जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने आदित्य गुप्ता के खिलाफ डीसी दफ्तर के सामने पुतला फूंक प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार 12 मार्च तक ड्यूटी आरटीओ आदित्य गुप्ता ज्वाइन नहीं करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी।

यह नोटिस लोकसभा चुनाव दौरान विधानसभा हलका 37 जालंधर कैंट के सहायक रिटर्निंग अधिकारी को निकाला गया है। इसमें कहा गया कि लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार तैयारियां चल रही हैं और मुख्य चुनाव कमीशन व पंजाब चुनाव कमीशन की तरफ से लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश व चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।

‘आप’ के पास विधानसभा हलका-37 जालंधर कैंट के रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी है, ऐसे में इस हलके की समीक्षा और तैयारियां पेंडिंग हैं। उन्हें कहा गया कि पहले 20 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक मैडीकल लीव पर थे, छुट्टी 15 मार्च तक बढ़ाई गई है। जारी नोटिस में कहा कि छुट्टी के कारण काम प्रभावित हो रहा है, इसके चलते 12 मार्च को शाम तक ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर ड्यूटी ज्वाइन नहीं की जाती है तो सैक्रेटरी पर्सोनल विभाग को पंजाब तथा मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी ‘आप’ की होगी।
