रोजाना24न्यूज: वार्ड-4 के मोहल्ला हरदीप नगर गुरुद्वारे वाली गली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने पर इलाका निवासियों में उत्साह देखा एवं इलाका निवासियों द्वारा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल बजाया गया एवं खूब पटाखे चलाए गए। कार्यक्रम के आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा मुख्य रूप से पहुंचे।

इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब प्रदेश के मीडिया सचिव प्रशांत गंभीर ने कहा कि जो इलाका निवासियों ने उन्हें प्रेम दिया है। वह उसका हमेशा ऋणी रहेंगे एवं इलाके के हर विकास कार्यों को प्रमुखता से करवाएंगे।

इस मौके पर राजेश बाघा ने कहा कि तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत से सरकार बनने से सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस मौके पर भाजपा मंडल तीन के अध्यक्ष गुरप्रीत विक्की ने कहा कि नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोकसभा के चुनाव में एवं पंजाब के विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी तय है।
इस अवसर पर भाजपा नेता किशन लाल शर्मा द्वारा इलाका निवासियों का धन्यवाद किया गया एवं भाजपा नेता प्रशांत गंभीर द्वारा वार्ड-4 के लोगों से वादा किया गया कि आपका हर कार्य को वह प्रमुखता से करवाएंगे एवं वार्ड-4 को जालंधर का सबसे खूबसूरत वार्ड बनाएंगे। इस मौके पर गुरुप्रीत विकी, भूपेंद्र सिंह, नवराज सिंह गोल्डी, शैलेंद्र चोघरी, गुलशन कुमार, राहुल शर्मा, ऋषभ शर्मा, रवि कुमार, राजेश ठाकुर, संजीव शर्मा, संजय चौहान, मनोज शर्मा, राकेश ठाकुर, अरुण गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, रोशन हीर, अवतार, किशन सरेहाल, मनोज कुमार वी.के. पांडे, विजय, किरशना, वरदान, रमन कुमार, प्रहलाद सिंह, राजेश शर्मा, रमनदीप सिंह अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
