रोजाना24न्यूज: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा चुनाव में प्रचंड भारी जीत होने पर भाजपा कार्यालय शीतला मंदिर में भाजपा युवा मोर्चा जिला जालंधर के अध्यक्ष पंकज जुल्का ने अपने साथियों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल धमाकों के साथ आतिशबाजी भी की। इस मौके पर पंकज जुल्का ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में पूरे देश में हुए विकास पर जनता ने वोट किया है। यह जीत बताती है कि जनता का मोदी पर भरोसा हर रोज और मजबूत हो रहा है, जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कायम है। उससे 2024 में भी केंद्र में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है।
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सूर्य मिश्रा ने कहा कि जनता ने अपने राष्ट्र व संस्कृति के हित में भाजपा को वोट देकर जीत दिलाई है। मतदाताओं ने विकास के मुद्दे पर मतदान कर विपक्षी दलों की बोलती बंद करा दी है। जनादेश इस बात का गवाह है कि वोटर झूठे दावों के बदले काम करने वालों में भरोसा रखती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र की जीत है। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुधीर अहीर, वरुण दुबे, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
