रोजाना24न्यूज: भगवान वाल्मीकि मंदिर बस्ती शेख प्रधान ऋषि सहोता की तरफ से पांचवीं बार विशाल रक्तदान कैंप लगाया गया। कैम्प में 50 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान राजन शर्मा विशेष रूप से पहुंचे और उन्होंने युवाओं को जागरुक करते हुए कहा कि मानवता की सेवा के लिए रक्तदान करना सबसे बड़ा दान है और यह एक पुण्य का काम है जो एक मनुष्य की जान बचा सकता है। इस मौके पर राजन शर्मा, गौतम खोसला, राहुल चौहान, हनी मेहरा, गोतम मट्टू, रमन संधू, वीने फरमाए, अंश कल्याण, एमबी वर्मा, सौरव वर्मा, मोहित वर्मा, अनमोल नाहल आदि मौजूद थे।

रक्तदान के फायदे
रक्तदान से हार्ट अटैक की समस्या कम होती है और अपने शरीर का वजन कम करने के लिए मदद मिलती है। रक्तदान करने से शरीर में एनर्जी आती है क्योंकि दान के बाद ब्लड में नए सैल बनते हैं।

आयरन की मात्रा को बैलेंस करने से लिवर हेल्दी बनता है। कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है और डेढ़ पाव रक्तदान करने से आपके शरीर में 650 कैलरी कम होती है।
