रोजाना24न्यूज: मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मां पिंड चौक में मां बगलामुखी जी के निमित्त सम्पूर्ण फलदाई श्रृंखलाबद्ध दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। मां बगलामुखी धाम के संचालक एवं संस्थापक नवजीत भारद्वाज की देख रेख में किया गया।सर्व प्रथम सभी मुख्य यजमानो से वैदिक रीति अनुसार गौरी गणेश, नवग्रह, पंचोपचार, षोडशोपचार, कलश, पूजन उपरांत ब्राह्मणों ने आए हुए सभी भक्तों से हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई।

दिव्य हवन-यज्ञ के दौरान नवजीत भारद्वाज जी ने आए हुए सभी मां भक्तों को भक्त के भावों की व्याख्या करते हुए कहा कि हर परिस्थिति में मुस्कुराने वाला भक्त ही भगवान को सबसे प्रिय लगता है, इसलिए जीवन में कोई भी कठिनाई आ जाएं हमे मुस्कुराते ही रहना चाहिए।

कभी दुखी नहीं होना चाहिए। प्रभु का स्मरण करने से सारे संकट दूर हो जाते है,जिनके जीवन में धर्म होता है उनके जीवन में शांति होती है। धर्म से ही समृद्धि आती है, धर्म मनुष्य को सर्वश्रेष्ठ बना देता है। जो दूसरे लोगों को दिखाने के लिए भक्ति करते है वो नकली भक्ति होती है। स्वभाव आचरण भीतर से की भक्ति ही असली भक्ति होती है। समर्पण ही भक्ति है, नकली भक्ति भगवान के सामने टिक नहीं पाती है इसलिए जीवन में असली भक्ति करे। जीवन में समर्पण का भाव होना बहुत आवश्यक है, प्रत्येक मनुष्य को अपनी मां की सेवा करना चाहिए।
मां बगलामुखी के संस्थापक एवं संचालक नवजीत भारद्वाज जी ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए। हमेशा जप, तप, भक्ति जरूर करे। युवा पीढ़ी को अपने बड़ों का मान सम्मान अवश्य करना चाहिए। बच्चों को अपने माता-पिता का अपमान कभी नहीं करना चाहिए, उनसे गलत व्यवहार बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
उनका आदर सम्मान हमेशा करे। भगवान से प्रेम करिए, लोभ जरूरत से ज्यादा नहीं करना चाहिए। ज्यादा लोभ करने से व्यक्ति का सर्वनाश ही होता है इसलिए जितना प्राप्त हो उतना पर्याप्त माने। जीवन में विश्वास होना बहुत आवश्यक है। इस मासिक फलदायिक दिव्य हवन यज्ञ में भक्तों का जनसैलाब देखकर ही मां बगलामुखी के प्रति आस्था का प्रमाण देखने को मिलता है। आए हुए मांं भक्तों ने मां बगलामुखी के जयकारे लगा कर अपने आप को धन्य किया। इस अवसर पर कंठ जज, राकेश प्रभाकर, अनूप सैनी, बलजिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, एडवोकेट राज कुमार, मुनीश शर्मा, वावा जोशी, सौरभ अरोडा, नवदीप, उदय, अजीत कुमार, गुलशन शर्मा, अश्विनी शर्मा धूप वाले, मुनीश शर्मा, रिंकू सैनी, गौरी केतन, दिशांत शर्मा, अमरेंद्र शर्मा, मानव शर्मा, बावा खन्ना, विवेक शर्मा, शाम लाल, बावा खन्ना, अभिलक्ष्य चुघ, सुनील, राजीव, राजन शर्मा, प्रिंस, ठाकुर बलदेव सिंह, अजीत साहू,प्रवीण, किंवीन शर्मा, दीपक, अनीश शर्मा, साहिल, सुनील जग्गी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
